Dudhwa Tiger Reserve दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी
Dudhwa Tiger Reserve दो वर्ष से पर्यटकों में लिए जाने वाले शुल्क में नहीं हुई बढ़ोतरी, फिर भी साल दर साल बढ़ती रही आय, पर्यटकों के कारण लगभग 1.50 करोड़ की आय छह महीने में हुई, जून तक चलेगा पर्यटन सत्र

Lucknow: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में शीर्ष पर ला दिया है। यही कारण है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई। धार्मिक क्षेत्र हो या ईको टूरिज्म, उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की तरफ देश-दुनिय़ा के पर्यटक आकर्षित हुए। इसी क्रम में दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) में भी साल दर साल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होती गई।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधा के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) पर्यटकों (Tourists) की पसंद बन गया। नवंबर से जून तक चलने वाले ईको पर्यटन सत्र में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी तो सरकार की आय में भी वृद्धि हुई। योगी सरकार ने इस सत्र में शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन सुविधाएं बढ़ाकर यहां से होने वाली आय से राजस्व में वृद्धि की। गौरतलब है कि पर्यटन सत्र 2024-25 के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व में नवंबर से अप्रैल (मात्र छह महीने) तक 44070 भारतीय व 574 विदेशी पर्यटकों ने वातावरण का लुत्फ उठाया।
इस सत्र में पर्यटन (Tourism) शुल्क में नहीं हुई वृद्धि
नवंबर में पर्यटन सत्र प्रारंभ होने पर ही यह तय किया गया था कि इस वर्ष पर्यटन शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) के उप निदेशक डॉ. रंगा राजू टी ने बताया कि दुधवा में पर्यटकों के लिए प्रतिवर्ष सुविधाओं का विस्तार किया गया। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी जंगल सफारी, रहने, स्वच्छता समेत सभी सुविधाओं में वृद्धि की गई। मुख्यमंत्री व वन मंत्री के निर्देशों के क्रम में अतिथि देवो भवः की तर्ज पर पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve)
(योगी सरकार के प्रयास से साल दर साल बढ़ती गई आय)
पर्यटन सत्र 2020-21= 20781 पर्यटक- 35,07,201 रुपये आय (कोरोना के कारण मई व जून में बंद रहा)
पर्यटन सत्र 2021-22= 23188 पर्यटक- 54,15,070 रुपये आय
पर्यटन सत्र 2022-23= 28,347 पर्यटक- 1,45,16,127 रुपये आय
पर्यटन सत्र 2023-24
माह | पर्यटक संख्या | आय (रुपयों में) |
नवंबर | 3,497 | 13,43,900 |
दिसंबर | 8,550 | 22,48,607 |
जनवरी | 6,575 | 17,86,680 |
फरवरी | 4,769 | 12,59,412 |
मार्च | 7,886 | 20,74,472 |
अप्रैल | 7,097 | 18,81,705 |
मई | 6,382 | 17,95,751 |
जून | 6,439 | 15,82,509 |
कुल- 51,195 (भारतीय-विदेशी पर्यटक) 1,39,73,036 रुपये आय
पर्यटन सत्र 2024-25
विवरण | नवंबर | दिसंबर | जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रैल |
पर्यटक संख्या | 5462 | 9606 | 8237 | 5491 | 8645 | 7203 |
आय (₹ में) | 23,12,926 | 30,80,110 | 23,89,243 | 18,72,890 | 28,12,313 | 23,38,008 |
कुल- 44,644 (भारतीय-विदेशी पर्यटक), आय- 1,48,05490