UP

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के लिए छात्रों नें हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के छात्र ने नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2025–26 में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

पर्यावरण विज्ञान विभाग के पीएच.डी. शोधार्थी अम्बुज राय ने “सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2025–26” के लिए राष्ट्रीय ट्रॉफी प्राप्त कर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

राष्ट्रीय स्तर का फाइनल 14–15 फरवरी 2026 को नागपुर स्थित विधान भवन में आयोजित किया गया। पुनर्मूल्यांकन एवं पोर्टफोलियो आवंटन चरणों के उपरांत अम्बुज राय को प्रधानमंत्री का पोर्टफोलियो सौंपा गया।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की उपस्थिति में दिए गए उनके संबोधन के लिए उन्हें नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2025-26 की राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री ट्रॉफी प्रदान की गई—जो इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रो. सैयद वसीम अख्तर ने अम्बुज राय और उनकी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक विजय को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक यात्रा का एक गौरवपूर्ण अध्याय बताया।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के डीन, स्टूडेंट वेलफेयर का निरंतर सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रत्येक चरण में प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया।

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button