UP

Lucknow News: जयति भारतम् और इनेबल इंडिया का ‘सॉल्यूशन वीक’ संपन्न, ‘सी अ मिलियन’ अभियान से डिजिटल रूप से सशक्त होंगे दृष्टि दिव्यांग

लखनऊ। जानकीपुरम स्थित जयति भारतम् परिसर (बालाजी लॉन) में ‘सॉल्यूशन वीक’ कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। यह आयोजन जयति भारतम् एवं इनेबल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘सी अ मिलियन’ (दस लाख को देखें) अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दृष्टि दिव्यांगजनों को समाज में सुगम्यता और समावेशन की दिशा प्रदान करना रहा।

समापन अवसर पर दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थी, उनके अभिभावक, सामान्य विद्यालयों के छात्र और शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक सिंह तोमर (उ. प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. के सभापति) तथा जयति भारतम् की सचिव सुश्री रंजना अग्निहोत्री ने यहां लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और दृष्टि दिव्यांगों के लिए उपयोगी आधुनिक डिजिटल उपकरणों (डिवाइसेस) एवं तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

​संस्था की सचिव सुश्री रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि ‘सी अ मिलियन’ अभियान दृष्टिबाधित (अंधत्व) और कम दृष्टि (लो विज़न) वाले व्यक्तियों के लिए एक विशेष डिजिटल सशक्तिकरण कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के १० लाख (१ मिलियन) दृष्टिबाधित व्यक्तियों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और देश का सक्रिय नागरिक बनाना है।

डॉ. रेनू अग्निहोत्री (चीफ फंक्शनरी) ने बताया इस अभियान के अंतर्गत ​डिजिटल साक्षरता: जिसमें स्क्रीन रीडर (पर्दा वाचक) और मैग्नीफायर (वर्धक) टूल्स का उपयोग करके कंप्यूटर और लैपटॉप चलाना सिखाना, ​शिक्षा एवं रोजगार: आधुनिक डिजिटल उपकरणों की मदद से उच्च शिक्षा प्राप्त करना और बिना किसी लेखक की सहायता के स्वयं लैपटॉप पर परीक्षा देना, ​आत्मनिर्भरता: ई-मेल, मैसेजिंग और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी दैनिक व वित्तीय सेवाओं का स्वतंत्र रूप से उपयोग करना, ​प्रशिक्षक तैयार करना: दृष्टिबाधित व्यक्तियों को ही तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना, ताकि वे आगे चलकर इस अभियान की कमान संभाल सकें।

कार्यक्रम का आयोजन जयति भारतम् की डॉ. रेनू अग्निहोत्री (चीफ फंक्शनरी) एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती अभिलाषा अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों, अभिभावकों के साथ जन उदघोष व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, श्री विनोद सिंह, प्रदेश महामंत्री, श्री सुशील कुमार सिंह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री आर के सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, श्री विपिन सिंह, अध्यक्ष, महानगर लखनऊ, श्री रोहित कुमार, महामंत्री जानकीपुरम सहित 600 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button