Health

वेतनमान बढ़ोतरी से खुश हुए लैब टेक्नीशियन, मुख्यमंत्री और शासन का जताया आभार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लैब टेक्नीशियन संवर्ग को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार द्वारा वेतनमान में संशोधन के निर्णय से सैकड़ों लैब टेक्नीशियन लाभांवित होंगे। इस फैसले के बाद प्रदेश भर के लैब टेक्नीशियन खुशी जाहिर कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और शासन के अधिकारियों का आभार जताया है। अब लैब टेक्नीशियन का ग्रेड पे ₹2800 से बढ़ाकर ₹4200 कर दिया गया है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री कमल कुमार श्रीवास्तव और प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि यह मांग काफी समय से लंबित थी। वेतन समिति (2016) की संस्तुति और मुख्य सचिव की समिति की अनुशंसा के अनुसार, लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 (₹4200 ग्रेड वेतन) का नया पद सृजित किया गया है। इस पद को 50% सीधी भर्ती और 50% पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा।

नई संरचना के अनुसार, वर्तमान चार स्तरीय ढांचा अब तीन स्तरीय हो जाएगा:

  • लैब टेक्नीशियन (₹2800 ग्रेड पे)

  • लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 (₹4200 ग्रेड पे)

  • सीनियर लैब टेक्नीशियन (₹4600 ग्रेड पे)

इसके अतिरिक्त, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत वेतन लेवल-5 (₹29200-92300) के पद सृजित किए जाएंगे। वर्तमान में 25% पदोन्नति की व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक पोषक संवर्ग में कर्मचारी कार्यरत हैं। बाद में ये पद शत-प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों – संप्रेक्षक एके मौर्या, महेश प्रसाद, राजेश चौधरी आदि ने भी मुख्यमंत्री और शासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button