India

लखनऊ स्नातक MLC सीट: ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने विजय कुमार बंधु को दिया समर्थन

पुरानी पेंशन आंदोलन के अगुआ विजय बंधु की जीत से लौटेगी उच्च सदन की गरिमा, AIPF ने की मतदाताओं से समर्थन की अपील

लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ स्नातक सीट पर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के प्रमुख नेता विजय कुमार बंधु को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (AIPF) ने अपना खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। 

हर वर्ग से मिल रहा समर्थन 

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी और अटेवा/NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के पक्ष में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। उनके समर्थन में गठित टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर मतदाताओं से संपर्क साध रही हैं।

विगत 13 वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध, टीईटी अनिवार्यता की समाप्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर विजय बंधु के जमीनी संघर्ष को देखते हुए शिक्षक, कर्मचारी और युवा वर्ग खुलकर उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने एक बयान जारी कर कहा कि आज की युवा पीढ़ी एक जवाबदेह सरकार की मांग कर रही है, और विजय कुमार बंधु विधान परिषद में पहुंचकर इस मांग को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में सरकार चाहे किसी भी दल की हो, सदन के भीतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पुरानी पेंशन की बहाली और रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती जैसे बुनियादी जनमुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी।

दिनकर कपूर ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस विधान परिषद को प्रबुद्ध और बौद्धिक वर्ग का सदन माना जाता था, आज वह दुर्भाग्यवश धनबलियों और माफियाओं के लिए पिछले दरवाजे से सदन में पहुंचने का जरिया बन चुका है। ऐसे में एक शिक्षक और आंदोलनकारी के रूप में विजय कुमार बंधु की जीत उच्च सदन की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित करेगी।

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भगदड़: 19 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से अधिक घायल; 12 आयोजक हिरासत में, मुआवजे का ऐलान

उन्होंने स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे दलगत राजनीति और संकीर्ण दायरे से ऊपर उठकर विजय कुमार बंधु के पक्ष में मतदान करें और जनहित के मुद्दों को सदन तक पहुंचाएं।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button