Health

नर्सेज संघ की महत्वपूर्ण बैठक: लंबित मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम

लखनऊ: प्रदेश भर की नर्सेज आज बलरामपुर चिकित्सालय में राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले एकत्र हुईं। बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष शार्ली भंडारी ने की। इस दौरान नर्सिंग संवर्ग से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से गृह जनपद तैनाती, मुख्य सचिव समिति की संस्तुति के बावजूद लंबित पदनाम, केंद्र और प्रदेश के उच्च संस्थानों की भांति भत्तों में वृद्धि, नर्सिंग काउंसिल में नर्सिंग संवर्ग से रजिस्ट्रार की नियुक्ति, नर्सिंग संवर्ग का पुनर्गठन एवं नियुक्ति, उच्च पदों को पदोन्नति द्वारा भरने, अन्य पदों पर पदोन्नति, एसीपी, कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैर्च), एमएससी नर्सिंग के लिए सवेतन अध्ययन की सुविधा जैसी मांगों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा, नर्सिंग संवर्ग में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने एवं स्थायी नियुक्तियों में प्राथमिकता देने की मांग की गई। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के पदों को जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेजों में समायोजित करने अथवा पूर्व की भांति यथावत बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि निदेशालय स्तर की मांगों को पूरा करने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया गया है। यदि इस अवधि तक समाधान नहीं किया गया, तो प्रदेशभर में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। शासन को भी मांगों से संबंधित बिंदुवार आख्या भेजी जाएगी।

बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों अनिल जायसवाल, संतोष वर्मा आदि को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ला, राधा रानी, कौशल्या गौतम, राकेश शर्मा, सत्येंद्र कुमार, राम गोपाल सिंह, मीना वर्मा, हृदय नारायण राजपूत, गीतांशु वर्मा, शशिलता वर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव, मधु जायसवाल, रोज मैरी, सोनिया मसीह, अमिता रोस, स्मिता मौर्य सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button