Sports

पुरुष एकल मे प्रभास कुमार कुशवाहा व महिला एकल स्नेहा सिंह को खिताब

स्व0 रणबहादुर सिंह स्मारक जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025

लखनऊ के गोमती नगर स्थित बी0बी0डी0 उ0प्र0 अकादमी के हाॅल मे स्व0 रणबहादुर सिंह स्मारक जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के महिला एकल फाइनल मे स्नेहा सिंह ने प्रियंका गौतम को तीन सेटों मे 21-19, 15-21, 21-15 से हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया। साथ ही पुरूष के एकल में प्रभास कुमार  कुशवाहा ने भुवनेश उतरानी को 23-21, 21-12 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया।

पुरूषों के युगल में फरहान खाॅन (बी0बी0डी0) व प्रभास कुशवाहा को वाक ओवर मिला जो विजयी घोषित हुए, सिद्धार्थ मिश्रा के घुटने मे, चोट लगने के कारण मोक्ष सास्वत व सिद्धार्थ मिश्रा हो हार का सामना करना पडा। बालक अंडर- 19 मे नितेष ठाकुर (बी0बी0डी0) ने शिवम यादव (के0डी0 सिंह) को 21-19, 15-21 से हराया तथा तीसरा गेम रिटायर्ड करने में नितेष ठाकुर विजयी हुये। बालक एकल अंडर-15 मे हर्षित यादव ने लोनीबोन को 15-21, 21-15, 21-17 से हराया।

पुरस्कार वितरण श्री विराज सागर दास चेयरमैन उ0प्र0 बैडमिंटन संघ व डा0 नवनीत सहगल पूर्व आई0ए0एस अध्यक्ष उत्तर प्रदेष बैडमिंटन संघ चेयरमैन प्रसार भारती भारत सरकार द्वारा किया गया। अन्त में सचिव अनिल ध्यानी ने सभी खिलाडियों, प्रेस, व दर्षकों को धन्यवाद किया।

इस अवसर मे सचिव उ0प्र0 बैडमिंटन संघ के डा0 सुधर्मा सिंह, लखनऊ सचिव अनिल ध्यानी, लखनऊ अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल, डा0 योगेष शेट्टी, डा0 अनुराग दीक्षित, बैडमिंटन संघ उपाध्यक्ष श्री अरून कक्कड़, आलोक सरन (एडवोकेट) मुख्य संरक्षक, देवेन्द्र कौषल (प्रषिक्षक), मुख्य निर्णायक रविन्दर चैहान, अभिजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button