Sports

राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम रवाना

LUCKNOW: आगामी 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता  में उत्तर प्रदेश की 33 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करेगी। उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ियों का चयन चौक स्टेडियम में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया।

शिविर की समाप्ति के दौरान चयनित खिलाड़ियों को लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा ने किट प्रदान करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

टीम की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के महासचिव मनीष कक्कड़ ने बताया कि 24वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता  दिनांक 1 से 6 जुलाई 2025 तक हैदराबाद में आयोजित होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश टीम रविवार को रवाना हो गई।  टीम में चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पीआर पाण्डेय ने भी शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ी:

लखनऊ: सुनिश रावत, शुभम रावत, शगुन रावत, अंजल, मान्या, नेहा, कृष्णा, प्रिंस, अदिति, महेंद्र, सुधा
आगरा: अनुष्का, निखिल सोनी, कुश शाह सिसोदिया, अनिरुद्ध
गौतम बुद्ध नगर: बुद्धम लामा, समीप, आर्यमान, प्रियंका भाटी, प्रतिभा, मयंक रोसा, प्रियांशु, नैंसी
मेरठ: कनिका, शौर्य, निशांत, प्रशांत, आरोही बंसल
बागपत: शौर्य राठी, रिया पंवार
बुलंदशहर: लकी, भावना देशवाल
गाजियाबाद: शिखा
कोच : नेहा कश्यप (मेरठ), अमित रोसा (गौतमबुद्ध नगर), मैनेजर : शकील (जौनपुर), मनोज (लखनऊ)।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button