Sports

पवन बाथम ने जीता सीसीबीडब्लू वर्ल्ड लाफ्टर डे शतरंज टूर्नामेंट

Lucknow: बिक्री कर विभाग के पवन बाथम ने वर्ल्ड लाफ्टर डे शतरंज टूर्नामेंट (World Laughter Day Chess Tournament) में सर्वाधिक 6 अंक के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (CCBW-Lucknow) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में अंतिम राउंड के बाद 5.5 अंक के साथ झांसी के अस्सी वर्षीय आरके गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे।

आरके गुप्ता ने पूरे टूर्नामेंट में बढ़त बनाए रखी और पवन बाथम के साथ ड्रा भी खेला लेकिन आखिरी राउंड मे उभरते हुए युवा खिलाड़ी लक्ष्य निगम से हार के चलते पिछड़ गए। वहीं लक्ष्य निगम ने भी 5.5 अंक हासिल किए लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जीएसटी के सहायक आयुक्त संदीप रत्न ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान राज्य चैंपियन समीर की दादी 80 वर्षीय इंद्राणी बसु को भी सम्मानित किया गया। बसु ने अपनी सर्जरी के बावजूद टूर्नामेंट में खेलते हुए सभी के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान खिलाड़ियों के लिए एक खास हंसी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें फिडे इंटरनेशनल आर्बिटर और “18×64 शतरंज क्लास विद भगवद गीता” के लेखक पीएन नवीन कार्तिकेयन ने कहा “सभी युद्ध केवल शतरंज की बिसात पर ही लड़े जाने चाहिए। जीवन प्यार और हंसी बांटने के बारे में है।”

दूसरी ओर, हिमांशु मिश्रा (5 अंक), कुंवर प्रशांत सिंह (4 अंक) और सार्थक पांडेय (4 अंक) ने शीर्ष तीन अनरेटेड सेक्शन पुरस्कार जीते। अनुभवी कोच सईद अहमद और केके खरे ने सीनियर सिटीजन वर्ग में 4.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। मोहम्मद इरफान 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उजैर अहमद, यूबी सिंह और केके केशरवानी 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, लखनऊ की सबसे बेहतरीन महिला खिलाड़ियों में से एक ह्रोथबर्टिना हिल्टन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

अंडर-16 श्रेणी में आभास कुमार श्रीवास्तव 4.5 अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ रहे, जबकि दक्ष अरोड़ा ने अंडर-16 अनरेटेड श्रेणी में जीत हासिल की।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button