Sports

राजस्थान के ललित कुमार कलाल अध्यक्ष व तेलंगाना के केआरवी श्याम सुंदर चुने गए महासचिव 

लखनऊ में हुए रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव

LUCKNOW: रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (Ring Tennis Federation of India) के मंगलवार को लखनऊ में हुए चुनावों में सभी 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इन चुनावों में राजस्थान के ललित कुमार कलाल अध्यक्ष और तेलंगाना के केआरवी श्याम सुंदर महासचिव के पद पर दोबारा चुने गए।

दूसरी ओर बिहार की रिमझिम कुमारी कोषाध्यक्ष बनीं। इसके अलावा हरियाणा के मुकुल कुमार यादव को चेयरमैन नियुक्त किया। वहीं उत्तर प्रदेश के अमित पाण्डेय कार्यकारी निदेशक, मो.तौहीद मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मनीषा रानी संयुक्त सचिव बनाए गए।

चुनाव अधिकारी मोहम्मद हनीफ़ ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्ताव भी पास किए गए और विभिन्न समितियों—टेक्निकल कमेटी, रेफरीज़ बोर्ड, सिलेक्शन कमेटी और कोचिंग कमेटी के चेयरमैन, कन्वीनर और सदस्यों की नियुक्ति की गई।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सीनियर टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में, अब तेलंगाना से होगी टक्कर

अध्यक्ष ललित कुमार कलाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 का सब जूनियर और सीनियर नेशनल टूर्नामेंट लखनऊ में आयोजित हो रहा है। वहीं इस सत्र का जूनियर नेशनल नवंबर में गुजरात में आयोजित होगा।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

• अध्यक्ष: ललित कुमार कलाल (राजस्थान)
• उपाध्यक्ष: डॉ. रमेश पटेल (गुजरात), सतीश कुमार मोसेज (तमिलनाडु), ऋतुराज यादव (बिहार), हर्ष मधोक (उत्तर प्रदेश)
• महासचिव: केआरवी श्याम सुंदर (तेलंगाना)
• संयुक्त सचिव: एस. रत्तीप्रिया (तमिलनाडु), जॉन एम्ब्रोस (पुडुचेरी), मनीषा रानी (उत्तर प्रदेश), राकेश अहलावत (हरियाणा)
• कोषाध्यक्ष: रिमझिम कुमारी (बिहार)
• कार्यकारिणी सदस्य: विजय कुमार क़ाज़ा (महाराष्ट्र), अरुण शर्मा (चंडीगढ़), चंदन सिंह ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), प्रवीण (तेलंगाना)।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button