India

अश्लीलता के विरुद्ध संस्कार भारती का विरोध – भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए एक सशक्त स्वर: पंचदेव यादव

Lucknow:
संस्कार भारती, जो भारतीय कला, संस्कृति और मूल्य परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है, वर्तमान में डिजिटल मंचों पर बढ़ती हुई अश्लील स्टैंड-अप कॉमेडी और फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे माध्यमों पर प्रसारित हो रहे आपत्तिजनक कंटेंट पर गहरा विरोध प्रकट करती है।

आजकल तथाकथित हास्य कलाकारों द्वारा स्टैंड-अप कॉमेडी के नाम पर सार्वजनिक मंचों पर मां-बेटी, बहन, स्त्री और पारिवारिक रिश्तों को अश्लील शब्दों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो न केवल भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं का अपमान है, बल्कि युवाओं के मानसिक विकास पर भी दुष्प्रभाव डालता है।

हम मानते हैं कि हास्य एक सशक्त कला माध्यम है, किंतु जब वह मर्यादा तोड़कर वल्गरिटी (vulgarity) में बदल जाए, तो वह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के संस्कारों को नष्ट करने का कार्य करता है।

संस्कार भारती सभी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स से यह अपील करती है कि वे ऐसे कंटेंट को फिल्टर करें, सेंसर व्यवस्था लागू करें और भारतीय संविधान व संस्कृति की मर्यादाओं का सम्मान करें।

हम समाज से भी आग्रह करते हैं कि वे ऐसे कंटेंट का विरोध करें, रिपोर्ट करें और नई पीढ़ी को स्वस्थ, सुसंस्कृत व सकारात्मक दिशा देने में सहयोग करें।

हमारा उद्देश्य – कला को मर्यादा में रहकर जनमानस तक पहुँचाना है, न कि अपसंस्कृति को बढ़ावा देना।

महामंत्री श्री अमित कुमार सह महामंत्री श्री चंद्रभूषण सिंह दृश्य कला विभाग संयोजक श्री विनीत पांडे मौजूद रहे।

– संस्कार भारती परिवार

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button