Health

केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद अब हर बुधवार ओपीडी में देखेंगी मरीज

LUCKNOW: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद अब हर बुधवार को ओपीडी में मरीजों को देखेंगी। वह हिमैटोलॉजी विभाग की ओपीडी में बोन मैरो ट्रांसप्लांट और गंभीर खून की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज और सलाह देंगी।

प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के अनुसार, कुलपति की ओपीडी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत बुधवार को की गई। पहले ही दिन उन्होंने करीब 10 मरीजों की जांच कर उनका उपचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें: KGMU: निमोनिया एक गम्भीर समस्या, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे एवं बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित, इन उपायों से हो सकता है बचाव

डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि इस पहल से रक्त विकारों जैसे ल्यूकेमिया, एनीमिया, थैलेसीमिया और अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमैटोलॉजी विभाग में मरीजों को आधुनिक जांच और उपचार एक ही स्थान पर मिल सकेगा, जिससे समय पर राहत और बेहतर इलाज सुनिश्चित होगा।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button