लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रधान सहायक सरला देवी बनीं सहायक कुलसचिव

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय केंद्रीय सेवा के अंतर्गत उच्च शिक्षा अनुभाग द्वारा पदोन्नति कोटे में की गई नियुक्ति में लखनऊ विश्वविद्यालय के चार प्रधान सहायकों को सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस क्रम में विज्ञान संकाय की डीन ऑफिस में कार्यरत प्रधान सहायक सरला देवी को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (जौनपुर) में सहायक कुलसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: बिजली कर्मियों से लिया जाए जेल जाने का विकल्प
अन्य पदोन्नत कर्मचारियों में बजरंग बली को राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज, राम सेवक राम को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा, और विजय कुमार पांडेय को मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, बलरामपुर में सहायक कुलसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों की सूचना मिलते ही लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और विश्वविद्यालय परिवार ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




