India

जिंदगी के हर मोड़ पर स्काउटिंग काम आती -डाॅ० चन्द्र शेखर मालवीय

रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में वर्ष 2021 बैच के डी०एल०एड० प्रशिक्षुकों का पांच दिवसीय स्काउट गाइड के विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर संस्थान के उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डॉ० चन्द्र शेखर मालवीय को संस्थान के प्रवक्ता एवं स्काउट गाइड के प्रभारी डाॅ०आशुतोष पाण्डेय ने स्कार्फ पहना कर स्वागत किया।

संस्थान के प्राचार्य स्काउट गाइड के विशेष प्रशिक्षण में स्काउट गाइड द्वारा लगाए गए टेंट एवं गैजेट का निरीक्षण किया, सर्वोत्तम टेंट एवं गैजेट निर्माण वाली टोली नंबर 4 एवं 6 को पुरस्कृत किया एवं प्रशिक्षक मंडल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्‍होंंने कहा कि मनुष्य के जीवन में हर मोड़ पर स्काउटिंग गाइडिंग काम आती है और विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला को सिखाती है। इसलिए सभी प्रशिक्षु सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र के अलावा अपने व्यक्तिगत जीवन में भी इसे उतारने का प्रयास करें।

प्रशिक्षण के लीडर ऑफ द कोर्स लीडर ट्रेनर शिव शरण सिंह ने बताया कि स्काउट गाइड के पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत,ध्वज शिष्टाचार,प्रार्थना, झंडा गीत, बायां हाथ मिलाना, बेडेन पावेल के 6 व्यायाम, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें – बन्धन,सामुदायिक सहभागिता, प्रगतिशील प्रशिक्षण, कैम्प क्राफ्ट, बिना बर्तन के भोजन बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षक के रूप में लीडर ट्रेनर शिवशरण सिंह, रूपेश कुमार शुक्ल, सहायक लीडर ट्रेनर प्रतिमा सिंह, वंदना श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button