UP

Lucknow University: अटल जयंती पर लोक प्रशासन विभाग में भव्य आयोजन, कुलपति ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में उन्हें नमन किया गया। विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग स्थित ‘अटल सुशासन पीठ’ द्वारा 25 दिसंबर 2025 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर अटल जी को याद किया गया।

इस विशेष अवसर पर लोक प्रशासन विभाग में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना (Prof. Manuka Khanna) उपस्थित रहीं। उन्होंने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अटल सुशासन पीठ के संयोजक और विभागाध्यक्ष प्रो. नंद लाल भारती ने भी अटल जी को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अटल जी के विचारों और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया।

इस मौके पर विभाग के अन्य शिक्षक डॉ. वैशाली सक्सेना गुप्ता और डॉ. सुशील सिंह चौहान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागीय छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button