Health

दरिंदगी का शिकार ढाई साल की बच्ची की हुई कोलोस्टॉमी

दो माह बाद होगा आपरेशन

  • Lucknow: दुष्कर्म पीडि़त ढाई साल की बच्ची की शुक्रवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर बच्ची के पेट में शौच के लिए कृत्रिम रास्ता (Colostomy) बनाया है। जख्म गहरे होने के कारण अभी उसके प्राइवेट पार्ट का आपरेशन नहीं किया गया है। बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है।

गुरूवार को ढाई साल की इस बच्ची को खून से लथपथ हालत में केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसे आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे से अगवा कर दरिंदगी की गई थी। पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत (Dr. J.D. Rawat) की देख-रेख में बच्ची का इलाज चल रहा है। डॉ. रावत ने बताया कि संक्रमण से बचाने के लिए शुक्रवार को बच्ची के पेट में शौच का कृत्रिम रास्ता बनाया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि प्राइवेट पार्ट पर घाव बहुत गहरे होने के कारण तत्काल ऑपरेशन संभव नहीं था। घावों को संक्रमण से बचाने के लिए ड्रेसिंग की गई है। दूसरा ऑपरेशन दो से तीन महीने बाद किया जाएगा। इलाज के बाद से बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है और खतरा टल गया है।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button