UP

राजकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोसिएशन द्वारा गोमती नगर कार्यालय में वार्षिक मंगल भंडारे का आयोजन

Lucknow:  उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की फील्ड वर्कर्स एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोमती नगर स्थित निगम कार्यालय में मंगल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव एवं महामंत्री अमित वर्मा की अगुवाई में आयोजित इस भंडारे का उद्देश्य सामाजिक एकता एवं समर्पण भाव को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

उपाध्यक्ष रामसजीवन ने बताया कि एमडी विजय कनौजिया, वित्त अधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें उपाध्यक्ष राम सजीवन और क्यू. ए. रिजवी, संयुक्त मंत्री राम समुझ एवं जय सिंह, संगठन मंत्री रमेश चन्द्र यादव, प्रचार मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष मो. हफीक, कार्यालय मंत्री मनोज कुमार सहाय, कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत कुमार शर्मा, राम दयाल, शाजादउद्दीन एवं दिनेश कुमार शामिल रहे।

मंगल भंडारे के सफल आयोजन में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। उपस्थित जनों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button