UP

UP News: माध्यमिक विद्यालयों में नृत्य शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और गुलाब देवी को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में नृत्य विषय के शिक्षक पदों के सृजन और नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को शिवम शुक्ला के नेतृत्व में नृत्य कलाकारों और शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर आगामी शिक्षक भर्ती में नृत्य विषय को शामिल करने का आग्रह किया।

विद्यालयी स्तर पर नृत्य शिक्षा को मिले उचित स्थान

प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा में नृत्य विषय की वर्तमान स्थिति से दोनों मंत्रियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में नृत्य शिक्षक एवं प्रवक्ता के पद सृजित होना जरूरी है। इससे विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर ही नृत्य की विधिवत शिक्षा मिल सकेगी। इसके साथ ही प्रदेश के योग्य एवं प्रशिक्षित कलाकारों के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे। 

gulab devi minister nratya srijan3412769729959152254
मंत्री गुलाब देवी के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

मंत्रियों ने दिया सकारात्मक आश्वासन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना। मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि आने वाली शिक्षक भर्ती में नृत्य विषय के पदों को शामिल करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही रिक्तियों के विज्ञापन में इस पद को दर्शाने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सकारात्मक रुख का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में आधिकारिक आदेश जारी होगा।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button