Health

रेस्पिरेटरी मेडिसिन के डॉ. अजय वर्मा ने छोड़ा केजीएमयू

Lucknow: केजीएमयू (KGMU) आने वाले सांस के रोगियों के लिए एक बुरी खबर है। रेस्पिरेटरी मेडिसिन (Respiratory Medicine) विभाग के डॉ. अजय वर्मा ने चिविवि को छोड़ दिया। अब वह लोहिया संस्थान (Lohia Institute) में अपनी सेवाएं देंगे। मृदुभाषी डॉ. अजय की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ होती थी उनके जाने के बाद उनके पुराने मरीजों को इलाज के लिए लोहिया संस्थान जाना होगा।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में डाक्टरों के जाने का सिलसिला चल रहा है। कुछ समय पूर्व चीफ प्रॉक्टर व न्यूरो सर्जरी (Neuro Surgery) विभाग के क्षितिज श्रीवास्तव ने केजीएमयू को अलविदा कह दिया था। अब वह अपने सेवाएं एक कारपोरेट अस्पताल में दे रहे हैं। एक माह के भीतर चिविवि से तीन डाक्टरों ने विदाई ले ली है। इससे पूर्व आर्गन ट्रांसप्लांट (Organ Transplant) के डॉ. विवेक गुप्ता ने केजीएमयू को छोड़ दिया था। इस बार रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. अजय वर्मा ने यूनिवर्सिटी को छोड़ा है। बताया जा रहा है कि उनका इस्तीफा केजीएमयू प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। शुक्रवार को डॉ. अजय ने लोहिया संस्थान में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष का पद संभाला है। केवल केजीएमयू में नहीं संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) और राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से भी कई डाक्टर नौकरी छोडक़र अलग-अलग संस्थानों में जा चुके हैं।

विभागाध्यक्ष बनने का मिला मौका

डॉ. अजय का कहना है कि केजीएमयू को छोडऩे का कोई विशेष कारण है। वह लोहिया संस्थान में लियन प्रक्रिया के तहत आए हैं। उनका कहना है कि उन्हें विभागाध्यक्ष बनने का अवसर मिला है इस मौके को देखते हुए उन्होंने लोहिया संस्थान आने का फैसला ले लिया। लोहिया संस्थान में रिसर्च जैसे कार्यों को करने की अधिक संभावना है। डॉ. अजय ने बताया कि वह मरीजों के हितों में काम करना चाहते हैं। सांस सम्बंधी बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस क्षेत्र में अधिक शोध की जरूरत है। वह कोशिश करेंगे कि लोहिया संस्थान में अपने कार्यकाल के दौरान अधिक से अधिक शोध करें ताकि बीमारियों का सस्ता और सटीक इलाज खोजा का सके।

अब तक इन डाक्टर ने छोड़ा है केजीएमयू

आर्गन ट्रांसप्लांट से डॉ. विवेक गुप्ता
एंडोक्राइन मेडिसिन विभाग से डॉ. मधुकर मित्तल
गैस्ट्रो सर्जरी से डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. साकेत, डॉ. विशाल, डॉ. प्रदीप जोशी
नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. संत पांडेय
न्यूरो सर्जरी विभाग से डॉ. सुनील कुमार, डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव
ट्रांसप्लांट यूनिट से डॉ. मनमीत सिंह
सीवीटीएस विभाग से डॉ. विजयंत देव
गठिया रोग विभाग से डॉ. अनुपम वाखलू
इंडोक्राइन से डॉ. मनीष गुच्छ
जनरल सर्जरी विभाग से डॉ. अरशद खान

पीजीआई से इस्तीफा देने वाले डॉक्टर

इंडोक्राइन सर्जरी- डॉ. अमित अग्रवाल
गैस्ट्रो सर्जरी- डॉ. आनंद प्रकाश
गैस्ट्रो मेडिसिन- डॉ. अभय वर्मा
यूरोलॉजिस्ट- डॉ. राकेश कपूर

इन्होंने छोड़ा है लोहिया संस्थान

मेडिकल आंकोलॉजी- डॉ. गौरव गुप्ता
गेस्ट्रो मेडिसिन- डॉ. प्रशांत वर्मा
इंडोक्राइन सर्जरी- डॉ. रोमा प्रधान
इंडोक्राइन विभाग- डॉ. मनीश गुच
न्यूरो सर्जरी- डॉ. राकेश सिंह

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button