UP

यूपी में 93062 किसानों ने प्राप्त किया सोलर पंप का लाभ

कृषि विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर आवेदन कर सोलर पंप पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं किसान

LUCKNOW: उत्‍तर प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर नए प्रयास कर रही है। उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की लागत कम करने के लिए सरकार सौर सिंचाई पंप वितरण पर जोर दे रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अब तक 93,062 किसानों को सौर पंप का लाभ मिल चुका है। जिसकी बदौलत उन्होंने अपनी खेती की लागत को कम किया है। सोलर पंप के लिए सरकार अनुदान भी मुहैया करा रही है।

किसानों को आत्मनिर्भर बना रही पीएम कुसुम योजना

योगी सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के अन्तर्गत सोलर सिंचाई पंप वितरण योजना संचालित की जा रही है। इसमें किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य है। इससे प्रोत्साहित होकर प्रदेश में अब तक 93062 किसानों ने सोलर पंप का लाभ लिया है। सोलर पंप प्राप्त करने के लिए किसान विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनेंगी चौकियां, तैनात होंगे डाक्टर

टोकन मनी के रूप में जमा करना होगा 5000 रुपये

इस योजना के लिए किसानों का चयन टोकन प्रक्रिया के आधार पर ‘पहले आओ पहले पाओ’ के अनुसार होगा। आवेदन के समय किसानों को 5000 रुपये टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। 2एच.पी. के सोलर पंप के लिए पंजीकृत कृषक के पास 4इंच, 3एच.पी. एवं 5एच.पी. के लिए 6इंच, 7.5 एवं 10 एच.पी. सोलर पम्प के लिए 8इंच की क्रियाशील बोरिंग तथा उपयुक्त जलस्तर होना अनिवार्य है। इस योजना की सुविधा प्रदेश के समस्त जनपदों/विकास खंडों में उपलब्ध है। साथ ही विकास खंडवार लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में अब चार घंटे के भीतर करना होगा पोस्टमार्टम

लागत कम करने में सहायक हो रही योजना

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान फसल उत्पादन लागत को कम करने के साथ ही जल संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएमकुसुम) योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं। इससे आय में वृद्धि एवं सिंचाई हेतु डीजल की निर्भरता में कमी आयेगी तथा सिंचाई के लिए निःशुल्क एवं सस्ती बिजली, डीजल पम्पों की निर्भरता पर कमी के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा एवं बदलते जलवायु परिवर्तन को भी कम करने में किसान योगदान दे सकेंगे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button