UP

रायबरेली: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव 2 अगस्त को

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव व अधिवेशन का आयोजन दो अगस्त कम्पोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में आयोजित किया जाएगा।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश संगठन की तरफ से दो पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। प्रदेश स्तर से उन्नाव के जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्रा व मण्डलीय मंत्री अनिल शुक्ला को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया कि दो अगस्त को सुबह 11 बजे से सभी पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच 12:30 बजे तक कि जाएगी। इसके बाद एक बजे से नामांकन पत्रों की वापसी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अगर संभव हुआ तो चार बजे तक चुनाव किया जाएगा। इसके बाद मतगणना पत्रों की गिनती होगी और फिर इसके बाद चुनावी घोषणा और अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।

जिला महामंत्री सियाराम सोनकर ने बताया कि उन्नाव जिले के जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र को चुनाव अधिकारी बनाया गया है, जबकि षष्ठ मण्डल (लखनऊ) के मण्डलीय मंत्री अनिल शुक्ल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button