India

UP NEET UG Counselling: पहले चरण के पंजीकरण की समय-सारिणी बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नीट यूजी-2026 (UP NEET UG Counselling 2026) के अंतर्गत मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु पंजीकरण की समय-सारिणी विस्तारित कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के राजकीय एवं निजी क्षेत्र के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों/चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित यूजी पाठ्यक्रमों की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब निर्धारित विस्तारित समय-सारिणी के अनुसार पंजीकरण कर सकेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करने की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 2 बजे तक चलेगी।

वहीं, पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की अंतिम समय-सीमा 14 अगस्त 2026 को अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: UP NEET UG Counselling : मेडिकल काउंसिलिंग के लिए गाइडलाइन जारी, जानें रजिस्ट्रेशन, फीस और ‘फ्री एग्जिट’ के नियम 

विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि नीट यूजी-2026 काउंसलिंग से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं और आगे की प्रक्रिया के लिए विभागीय वेबसाइटों upneet.gov.in एवं dgme.up.gov.in का लगातार अवलोकन करते रहें।

यह भी पढ़ें: UP NEET UG Councelling 2026: पहले राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 7 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू

काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित सहायता के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण, अभिलेख अपलोड तथा आवश्यक शुल्क जमा करना अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button