UP

UP NEET UG Councelling 2026: पहले राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 7 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू

लखनऊ: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने MBBS एवं BDS में प्रवेश के लिए यूपी नीट यूजी-2026 के प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 7 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। 

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी समय-सारिणी के क्रम में यह राज्य स्तरीय शेड्यूल तय किया गया है। प्रदेश के राजकीय और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों (चिकित्सा विश्वविद्यालयों) में यूजी पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/ बीडीएस) की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया इसी के तहत पूरी होगी। 

जारी समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। वहीं, पंजीकरण शुल्क एवं धरोहर (सिक्योरिटी) धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: UP NEET UG Counselling : मेडिकल काउंसिलिंग के लिए गाइडलाइन जारी, जानें रजिस्ट्रेशन, फीस और ‘फ्री एग्जिट’ के नियम

आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन

डीजीएमई ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम राज्य के सरकारी एवं निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों की राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग से संबंधित है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी।

विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे काउंसिलिंग से जुड़ी सभी नवीनतम सूचनाओं, दिशा-निर्देशों और आगामी कार्यक्रमों के लिए UPNEET एवं डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइटों https://upneet.gov.in एवं www.dgme.up.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। सहायता के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 भी जारी किए गए हैं।

up ug neet 20269173335650208953971

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button