India

फार्मासिस्ट संवर्ग में पदोन्नति की राह खुली, पांच अधिकारियों की ACR मांगी

लखनऊ। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में फार्मेसी व्यवस्था संभाल रहे वरिष्ठ अधिकारियों के लिए लंबे इंतजार के बाद पदोन्नति की उम्मीद जगी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय ने चयन वर्ष 2026-27 में प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) से विशेष कार्याधिकारी (फार्मेसी) पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पांच वरिष्ठ अधिकारियों की पिछले 10 वर्षों की चरित्र प्रविष्टियां (CR) और अन्य जरूरी अभिलेख मांगे गए हैं।

pharma

महानिदेशालय ने 25 सितंबर को जारी पत्र में संबंधित विभागाध्यक्षों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक की CR, उनकी अद्यतन स्थिति और मानव संपदा पोर्टल से संबंधित विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की सेवा संबंधी जानकारी मिलने के बाद पदोन्नति की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता को आदत बनाकर ही मिलेगी औद्योगिक उत्कृष्टता

जिन अधिकारियों का विवरण मांगा गया है, उनमें नेहरू चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक अमित कुमार दुबे, बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिव शंकर, महिला चिकित्सालय उन्नाव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी दुष्यंत मोहन शुक्ला, बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी गणेश जी शुक्ला और गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक दुर्गा प्रसाद सिंह शामिल हैं।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA) के पदाधिकारियों के मुताबिक ACR और अनापत्ति आख्या मिलने के बाद विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान, महामंत्री प्रद्युम्न सिंह और प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि पदोन्नति को लेकर शासन और महानिदेशालय स्तर पर लगातार पैरवी की गई। उनके अनुसार प्रक्रिया शुरू होने से संवर्ग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों में उत्साह है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button