Religion

रामोत्सव 2024: प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में बुंदेली भजन गाएंगे झांसी के कलाकार

झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बुंदेलखंड के कलाकारों को भी ले जाने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग झांसी के कलाकारों को बुंदेली भजन प्रस्तुत करने के लिए अयोध्या ले जाने की तैयारी में है और इसके लिए कलाकारों ने रिहर्सल भी शुरू कर दिया है। 

जल्द होगी प्रस्ताव पर मंजूरी

झांसी जनपद के मऊरानीपुर क्षेत्र के रहने वाले लोक कलाकार और गायक रामाधीन आर्य ने बताया कि वे अपने दल के साथ अयोध्या में 22 जनवरी को बुंदेली भाषा में भजन प्रस्तुत करेंगे। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से उनके पास प्रस्ताव के लिए फोन आया था और आने वाले दिनों में प्रस्ताव पर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

15 लोगों की टीम देगी प्रस्तुति

रामाधीन आर्य ने बताया कि उनके दल में 15 सदस्य हैं और दल के सभी सदस्य 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर उल्लास में हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन होगा जब हम अयोध्या में भगवान के भजन प्रस्तुत कर रहे होंगे। हम वहां बुंदेली भाषा में भगवान के भजन प्रस्तुत करेंगे। हमारे दल के सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं। 

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button