Health

डिजिटल सुविधाओं से हाईटेक हुआ राम सागर मिश्र अस्पताल

लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय को पूरी तरह डिजिटलाइज्ड कर दिया गया है। अस्पताल में अब पंजीकरण से लेकर जांच, रिपोर्ट, दवा वितरण और बेड प्रबंधन तक की व्यवस्था डिजिटल माध्यम से संचालित होगी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि अस्पताल को पूरी तरह डिजिटलाइज्ड कर दिया गया है। इसके तहत अस्पताल में 40 कंप्यूटर और प्रिंटर लगाए गए हैं। मरीजों की सुविधा और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए दस प्रमुख डिजिटल सुविधाएं शुरू की गई हैं। इनमें ABHA हेल्थ आईडी, ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण, ई-हॉस्पिटल प्रणाली, डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड, ऑनलाइन जांच रिपोर्ट, स्कैन एंड पे के माध्यम से डिजिटल भुगतान, मरीजों के लिए मुफ्त वाई-फाई, डिजिटल लैब एवं जांच प्रबंधन, ऑनलाइन दवा एवं फार्मेसी प्रबंधन, कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और ऑनलाइन बेड एवं वार्ड प्रबंधन शामिल हैं।

पंजीकरण और फार्मेसी काउंटर भी बढ़ाए

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की भीड़ और सुविधा को देखते हुए पंजीकरण काउंटरों की संख्या दो से बढ़ाकर पांच कर दी है। इसी तरह फार्मेसी काउंटर भी दो से बढ़ाकर चार किए गए हैं। इनमें से एक पंजीकरण और एक फार्मेसी काउंटर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों के लिए आरक्षित किया गया है। इससे मरीजों को पंजीकरण और दवा लेने में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।

डिजिटल व्यवस्था के लिए बनाई गई टीम

डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की जरूरत है। इससे कागजी कार्यवाही कम होगी और अस्पताल के कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ेगी।
डिजिटलाइजेशन की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित महाराज, नोडल अधिकारी डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. स्नेहलता त्रिपाठी और हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. अभिषेक सिंह की टीम को सौंपी गई है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button