UP

ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला: दलित सम्मेलन के नाम पर अहिरों का जमावड़ा, फिर भी पंडाल रहा खाली

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आगरा में हुए सपा के दलित सम्मेलन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को सोशल मीडिया पर किए गए एक्स पोस्ट में राजभर ने कहा कि दलित सम्मेलन के नाम पर केवल 10 जिलों के अहिरों को बुलाया गया, इसके बावजूद पंडाल नहीं भर पाया। उन्होंने तंज कसा कि सपा को डुबाने में आधा योगदान अखिलेश यादव के कारनामों का और आधा उनके ‘मूर्ख लोडरों’ का होगा।

प्रोफेसर चच्चा की हूटिंग पर अखिलेश को घेरा

राजभर ने आरोप लगाया कि दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव के सामने ही सपा कार्यकर्ता ‘प्रोफेसर चच्चा’ यानी रामगोपाल यादव की हूटिंग करते रहे और सपा प्रमुख सिर्फ देखते रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने में उनके अपने समर्थकों का भी बड़ा योगदान रहेगा।

राजभर ने यह भी कहा कि सम्मेलन में बौद्ध वंदना के दौरान सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी कुर्सी पर बैठे रहे। उन्होंने इसे भगवान बुद्ध और दलित समाज का अपमान बताया।

‘गैर यादव पिछड़ों और दलितों ने बनाई दूरी’

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश का दलित, गैर यादव पिछड़ा, बहुजन और वनवासी समाज सपा की राजनीतिक मंशा को समझ चुका है। उनके मुताबिक सम्मेलन में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों को छोड़कर असली दलित समाज ने इससे दूरी बनाए रखी। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में सिर्फ यादवों को नौकरी, ठेका और पट्टा देने की मंशा है, जबकि मुस्लिम समाज को माफिया, चोर, शूटर और आतंकवादी के रूप में पेश किया जाता है।

मुस्लिम सम्मेलनों पर भी कसा तंज

राजभर ने सपा के मुस्लिम सम्मेलनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में फोटो खिंचवाने के लिए यादव समाज के लोग टोपी-लुंगी पहनकर बैठ जाते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए लिखा कि उनकी नैया डुबाने के लिए उनके ‘लोफर लोडर’ ही काफी हैं।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button