UP

राइजिंग भारत समिट: योगी बोले- भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से आएगी, 2029-30 तक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था

लखनऊ। राइजिंग भारत समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और इस पर किसी को संदेह नहीं रहना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि 2029-30 तक उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा।

कानून-व्यवस्था पर उन्होंने साफ कहा, “जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है, जो व्यवस्था का दुश्मन है।” उनका संदेश था कि सिस्टम के दुश्मनों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश की पहचान दंगा, कर्फ्यू या बेटी की सुरक्षा में सेंध से नहीं जुड़ती।

जेन-जी को दस साल पहले का यूपी बताना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा को यह बताना होगा कि दस साल पहले उत्तर प्रदेश का सच क्या था- महीनों कर्फ्यू, गुंडागर्दी और पहचान का संकट। नई पीढ़ी को पिछली तस्वीर याद करानी होगी, ताकि आज के बदलाव का मतलब समझ में आए।

समिट में उन्होंने सपा और कांग्रेस को “घोषित रामद्रोही” तक कहा और राम मंदिर विवाद से जुड़े अपने राजनीतिक आरोप दोहराए। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर उनका कहना था कि मृत और गैर-भारतीय नागरिकों के नाम हटने चाहिए, लेकिन हर पात्र भारतीय का नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए।

ये बातें बुधवार को लखनऊ में राइजिंग भारत समिट के मंच और उससे जुड़े संवाद में आईं। मुख्यमंत्री ने विकास, कानून-व्यवस्था और 2027 के विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में अपनी सरकार का एजेंडा रख दिया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button