दिल्ली रोडशो में उद्योग जगत ने सराहा, यूपी बना फूड प्रोसेसिंग और एफएमसीजी निवेश का केंद्र

नई दिल्ली। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) उत्तर प्रदेश और इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से आयोजित फूड प्रोसेसिंग एवं एफएमसीजी रोडशो में उद्योग जगत ने प्रदेश को इन क्षेत्रों में निवेश का पसंदीदा केंद्र बताया। कार्यक्रम बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुआ।
गोल्डी ग्रुप के सुदीप गोयनका ने उत्तर प्रदेश के अनुकूल व्यापार माहौल और प्रगतिशील नीतियों की सराहना की। यूनाइटेड ब्रुअरीज के आयुष सिंह ने समयबद्ध अनुमोदनों की प्रशंसा की। वरुण बेवरेजेज के कमलेश जैन ने प्रदेश के कृषि संसाधन, कुशल कर्मचारी, बड़े उपभोक्ता बाजार और कनेक्टिविटी को निवेश के लिए अनुकूल बताया।
यह भी पढ़ें
रोडशो का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण और एफएमसीजी क्षेत्र के उद्योगपतियों को प्रदेश की नीतियां, प्रोत्साहन और विस्तार के अवसर दिखाना था। उद्योग प्रतिनिधियों की इस प्रतिक्रिया को सरकार निवेश बढ़ने के संकेत के रूप में देख रही है।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




