UP
दीपावली-छठ पर परिवहन निगम की बसों में 2 करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

लखनऊ। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों में 2 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि 6 से 17 नवंबर के बीच यह आंकड़ा दर्ज हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य मार्गों, खासकर पूर्वांचल की ओर अतिरिक्त बसें चलाई गईं।
17 नवंबर को सबसे अधिक 31.27 लाख यात्रियों ने निगम की बसों में यात्रा की। त्योहारों के 12 दिनों में घर लौटने और छठ घाटों तक जाने वाले यात्रियों का दबाव देखते हुए विशेष सेवाएं बढ़ाई गईं।
यह भी पढ़ें
मंत्री का कहना है कि अतिरिक्त बसों और नियमित निगरानी के चलते बड़े पर्वों पर यात्रियों को राहत मिली और परिवहन निगम ने त्योहारी भीड़ को संभाला।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




