UP

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्कूली बस हादसा: बच्चों की मौत पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा शोक

लखनऊ, 24 नवंबर 2026। कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह शौचालय के लिए रोकी गई स्कूली बस में पीछे से ट्रक की टक्कर में चार छात्रों की मौत हो गई। कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के छात्र शैक्षणिक भ्रमण से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार 32 लोग घायल हुए, जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा में भर्ती कराया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं

उप मुख्यमंत्री ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे को अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला बताया। अपने मासूम बच्चों को खो चुके परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में बयान करना संभव नहीं है।

घायल बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश

ब्रजेश पाठक ने बताया कि हादसे में घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, उनका बेहतर उपचार सुनिश्चित हो और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घायलों के इलाज के साथ उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार अकेले नहीं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रभु श्रीहरि से दिवंगत मासूम बच्चों की आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकसंतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button