HealthUP

केजीएमयू में करीब 200 पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट, कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने दिया तकनीक के सदुपयोग का संदेश

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (पैरामेडिकल) के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित किए गए। इसके लिए संकाय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री प्रो. सोनिया नित्यानंद उपस्थित रहीं। उनके साथ संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह, सह-अधिष्ठाता प्रो. दुर्गेश द्विवेदी, सहायक अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो. भास्कर अग्रवाल और संकाय के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

कुलपति बोलीं- तकनीक का सदुपयोग कर लक्ष्य हासिल करें

कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे मिले हुए टैबलेट का उपयोग शिक्षा, ज्ञान अर्जन, डिजिटल संसाधनों के अध्ययन और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक रूप से करें। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने और उपलब्ध डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन और निरंतर अध्ययन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया।

टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

टैबलेट मिलने पर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इस पहल को अपनी पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री रचना वर्मा, श्री शिवांगम गिरि, श्री दीपांशु यादव, सुश्री अकांक्षादीप, श्री स्वप्नील बरनवाल, श्री अनुप कुमार, सुश्री विधि भार्गव, श्री नावेद आलम, श्री सन्तोष प्रजापति और संकाय के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button