HealthUP

केजीएमयू में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, नुक्कड़ नाटक से दिया सम्मान का संदेश

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में गुरुवार, 26 नवंबर को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के. के. सिंह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आत्मरक्षा प्रदर्शन (सेल्फ डिफेंस डेमोंस्ट्रेशन) और नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड (BSG UP) की प्रादेशिक संयुक्त सचिव पूनम संधू और प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) नौशाद अली सिद्दीकी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों, किसी भी आपात या विषम परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण की जरूरत और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन

प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा की कई तकनीकों का प्रदर्शन किया। इसमें शारीरिक हमले से बचाव, खतरे की पहचान, मुश्किल हालात में आत्मविश्वास बनाए रखना और जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा के लिए सही कदम उठाने के तरीके व्यावहारिक रूप से बताए गए।

नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन भी किया। नाटक में महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, छेड़छाड़, सामाजिक असुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। इसके जरिए समाज में जागरूकता फैलाने, महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

अधिष्ठाता प्रो. के. के. सिंह ने छात्राओं से कहा कि आत्मरक्षा सिर्फ शारीरिक कौशल नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, सतर्कता, साहस और मानसिक रूप से सशक्त होने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें:

कार्यक्रम में करमजीत गुप्ता, सोनिया शुक्ला, शिवानी वर्मा, दीपांशु यादव, आकांक्षादीप, महिमा वर्मा, शाम्भवी मिश्रा, स्वप्नील बरनवाल, अनुप कुमार, प्रियांशी सिंह, विधि भार्गव, नावेद आलम, विकास मिश्रा और सन्तोष प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ और धन्यवाद ज्ञापन शिवानी वर्मा ने किया।

कार्यक्रम का समापन महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button