UPHealth

केजीएमयू में मासिक धर्म एवं जननांग स्वच्छता पर अतिथि व्याख्यान, विशेषज्ञों ने बताए स्वच्छता और संक्रमण से बचाव के उपाय

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत “मासिक धर्म एवं जननांग स्वच्छता” (Menstrual and Genital Hygiene) विषय पर एक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के निर्देशन में हुआ।

व्याख्यान में केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. स्मृति अग्रवाल ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से बात की। उन्होंने सैनिटरी पैड के सही उपयोग और उसके सुरक्षित निस्तारण के तरीके बताए, साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी आम भ्रांतियों को दूर करते हुए इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

संकाय की सह-अधिष्ठाता डॉ. सौम्या सिंह ने जननांग स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य और संक्रमण से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और नियमित साफ-सफाई की आदतें कई तरह के संक्रमणों से बचाव में मददगार होती हैं।

कार्यक्रम में श्रीमती सोनिया शुक्ला, सुश्री शिवानी वर्मा, श्री दीपांशु यादव, सुश्री आकांक्षादीप, सुश्री महिमा वर्मा, सुश्री शाम्भवी मिश्रा, श्री स्वप्निल बरनवाल, श्री अनुप कुमार, सुश्री प्रियांशी सिंह, सुश्री विधि भार्गव, श्री विकास मिश्रा और श्री सन्तोष प्रजापति समेत संकाय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

कार्यक्रम का शुभारंभ और धन्यवाद ज्ञापन सुश्री शिवानी वर्मा ने किया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button