India

यूपी के स्कूलों में बच्‍चों के लिए 28 तक स्‍कूलों में गर्मी की छुट्टी, 44 डिग्री पार तापमान से झुलस रहा है प्रदेश

उत्‍तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। वहीं, अध्‍यापकों के लिए स्कूल 24 जून तक ही बंद रहेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

शिक्षकों का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाना ठीक नहीं। सभी स्कूलों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मांग रखते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अभी स्कूल नहीं खोलने चाहिए।

गर्मी से बेहाल यूपी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले रात का पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक, रविवार से प्रदेश के कई जिलों में प्री-मॉनसून बारिश की संभावना है, लेकिन लखनऊ में अगले कई दिनों तक तेज धूप और लू का सिलसिला जारी रहेगा। इस बीच हवा का रुख बदलने से तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button