India

शहीदों की याद में युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाला

लखनऊ: शहीद दिवस के मौके पर रविवार शाम को तेलीबाग बाजार से शनि मंदिर चौराहे युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाला. कैंडिल मार्च का नेतृत्व कर रहे रोचक यादव ने कहा के 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश हुकूमत ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी. तीनों क्रांतिकारियों ने हंसते हुए फांसी के फंदे को चूमते हुए अपने गले में डाल लिया था.

Candle March 1

युवा क्रांतिकारियों के इस बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन को और अधिक तेजी मिली. वर्तमान समय में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं. उनके विचार हमें सही राह पर चलने की सीख देते हैं.

उनका बलिदान बताता है कि आजादी हमें कितनी कठिनाइयों से मिली. कैंडिल मार्च में रोचक यादव, रोहित यादव, आयुष, विकास, सिद्धार्थ, शिवम सिंह आदि युवा और छात्र मौजूद थे.

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button