India

Pahalgam कश्मीर में नृशंस हत्या के विरोध में केजीएमयू KGMU में निकाला गया शांति मार्च

Lucknow: Pahalgam कश्मीर में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों द्वारा की गई सामूहिक नृशंस हत्या के विरोध में 24 अप्रैल 2025 को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर शांति मार्च निकाला। यह मार्च सायं 4.00 बजे केजीएमयू के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक गया।

इस शांति मार्च का नेतृत्व केजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. के.के. सिंह ने किया। मार्च में केजीएमयू की कुलपति डा. सोनिया नित्यानंद ने भी सम्मिलित होकर पूरे देश से आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना भी प्रकट की।

मार्च में KGMU Teachers Association के महासचिव डा. संतोष कुमार, डा. आशीष कुमार, डा. अनित परिहार, डा. अविनाश अग्रवाल, डा. बी.के. ओझा, डा. क्षितिज श्रीवास्तव, डा. पवित्र रस्तोगी, डा. सुहैल, डा. अमरीश कुमार, डा. यू.एस. पाल, डा. विश्वजीत सिंह, आर.डी.ए. के अध्यक्ष डा. दिव्यांश सिंह, डा. ओझा, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, नर्सिंग एसोसिएशन की यदुनंदनी और प्रदीप गंगवार समेत लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

शहीद स्मारक पर पहुंचकर आयोजित सभा में वक्ताओं ने आतंकियों की कायराना हरकत की कड़ी निंदा की। डा. के.के. सिंह, डा. विजय कुमार, डा. हैदर अब्बास, डा. ईशा जफा, डा. भास्कर अग्रवाल, विकास सिंह और प्रवीण गंगवार ने सभा को संबोधित किया और सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने पाकिस्तान को भी कड़ा सबक सिखाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि भविष्य में मासूमों की जान बचाई जा सके।

सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और सभा का शांतिपूर्ण समापन किया गया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button