Health

RMLIMS: विश्व हाथ स्वच्छता दिवस 2025 पर संगोष्ठि का आयोजन

Lucknow: हर साल 5 मई को मनाए जाने वाले विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी “जीवन बचाएँ: अपने हाथ साफ करें” अभियान के अंतर्गत “इट माइट बी ग्लव्स। इट्स ऑलवेज हैण्ड हाइजीन” थीम को केंद्र में रखकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस थीम का उद्देश्य यह बताना था कि दस्तानों के उपयोग के बावजूद हाथ स्वच्छता की अनदेखी नहीं की जा सकती।

इसी क्रम में माइक्रोबायोलॉजी विभाग और अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति (HICC) द्वारा एक संगोष्ठि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष प्रो. डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल, प्रमुख, माइक्रोबायोलॉजी विभाग थीं, जबकि आयोजन सचिव के रूप में प्रो. डॉ. मनोदीप सेन, संक्रमण नियंत्रण अधिकारी (HICC) ने सहभागियों को हाथ स्वच्छता की बुनियादी जानकारियाँ दीं।

सह-आयोजन सचिव डॉ. मोहम्मद साकिब ने हाथ धोने के चरणों की व्याख्या करते हुए इस दिवस के महत्व को रेखांकित किया। संगोष्ठि के मुख्य अतिथि और डॉ. आरएमएलआईएमएस के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह ने संक्रामक रोगों की रोकथाम में हाथ स्वच्छता की भूमिका और अस्पताल में इसकी नीतिगत जरूरतों पर प्रकाश डाला।

विशेष अतिथि वक्ता के रूप में वरिष्ठ गुणवत्ता नर्सिंग अधिकारी, एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ की श्रीमती जुइन दत्ता घोष उपस्थित रहीं। उन्होंने अस्पताल में संक्रमण रोकथाम के लिए हाथ स्वच्छता अनुपालन की उपयोगिता और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में नर्सिंग छात्रों द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को माननीय निर्णायकों द्वारा सम्मानित किया गया। यह आयोजन नर्सिंग छात्रों, चिकित्सकों, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञों और मेडिकल छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहा।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button