India

बीआईएस (BIS) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, देशभर से प्रमुख प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

नाेयडा/लखनऊ। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के थिंक, नज एंड मूव विभाग द्वारा राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान (NITS), नाेएडा में दो दिवसीय “प्रमुख संसाधन व्यक्तियों के लिए विज्ञान प्रशिक्षण” कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूलों में बीआईएस की पाठ्य सामग्री को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रमुख संसाधन व्यक्तियों को दक्ष बनाना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन बीआईएस के महानिदेशक श्री प्रमोद तिवारी ने किया, जबकि NITS के प्रमुख श्री ए.के. चटर्जी ने स्वागत भाषण देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन बीआईएस के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री श्रीनिवासन, श्री खुश शर्मा और श्री मयूर समेत कई विशेषज्ञों ने किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों जैसे पाश्चराइज्ड मिल्क, टायर, गैस सिलिंडर, रेफ्रिजरेटर, इलेक्ट्रिक आयरन और एलपीजी स्टोव से संबंधित वैज्ञानिक पहलुओं और मानकों की गहन जानकारी दी गई। उन्हें इन उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को समझने का अवसर मिला।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लखनऊ से डॉ. आकाश, शांतनु, अमित दुबे, विधि और जयपुर से ऋतु शर्मा, अनन्या, झलक समेत कई प्रतिभागी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करने वाला रहा, बल्कि स्कूल शिक्षा में मानकीकरण की उपयोगिता को समझाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी बना।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button