CBSE Topper 2025: यूपी की सावी जैन ने पूरे देश में किया टॉप, आईएएस बनकर देशसेवा का इरादा
रोजाना रोजाना 5 घंटे पढ़ाई करके हासिल किया मुकाम, पिता चलाते हैं दुकान

Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की सावी जैन (Savi Jain) ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर CBSE 12th results 2025 में पूरे देश में टॉप किया है। शामली के हनुमान रोड निवासी सावी जैन शहर में स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है।
रोजाना 5 घंटे पढ़ाई
सावी के पिता अंकित कुमार जैन की फर्नीचर की दुकान है। आज सावी ने उनको गौरवान्वित किया हैै। सावी ने बताया कि वह रोजाना पांच घंटे पढ़ाई किया करती थी। सावी IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती है। स्कूल पहुंचने पर सावी जैन का भव्य स्वागत किया गया। सावी के स्कूल में जश्न मनाया जा रहा है।
सावी ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह देश में अच्छी रैंक हासिल करेगी। सावी ने बताया कि उनका मुकाबला खुद से था और वह अपने लक्ष्य को लेकर ही पढ़ाई करती थी। आज उन्होंने जीवन के अपने पहले लक्ष्य को पा लिया है। अब सावी का अगला मकसद आइएएस बनना है जिसके लिए वह जी जान से पढ़ाई करेगी।