UP

एमडीएम और एरियर के मुद्दे का जल्द निस्तारण कराएं अधिकारी: राघवेंद्र यादव

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में एमडीएम और एरियर का छाया रहा मुद्दा, संगठन के जिला उपाध्यक्ष बने नागेंद्र बहादुर सिंह और संयुक्त मंत्री के पद पर रूपेश शुक्ला का मनोनयन

Raebareli: रायबरेबी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक कम्पोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिला संरक्षक समर बहादुर सिंह ने की।

बैठक के दौरान पूरे वर्ष खर्च हुए व्यय पर चर्चा के साथ ही खाली चल रहे दो पदों पर मनोनयन भी किया गया। जिला उपाध्यक्ष के पद नागेंद्र बहादुर सिंह और संयुक्त मंत्री के पद पर रूपेश कुमार शुक्ला को सर्व सहमति से चुना गया है।

जिला संरक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में शिक्षकों की समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टी में समस्या का निराकरण करा लिया जसएगा। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि एरियर की अनवरत समस्या आ रही है। इस मुद्दे को लेकर जल्द ही संगठन जिला वित्त लेखाधिकारी से वार्ता करेगा।

शिक्षकों ने बताया कि छह महीने तक इंतजार करने के बाद भी शिक्षकों को बकाया एरियर नहीं मिल पा रहा है। छह महीने के बाद भी जब नंबर आता है तब बिना कोई आपत्ति के ही निरस्त कर दिया जाता है। इसके साथ एमडीएम में कन्वर्जन कॉस्ट को समय से न भेजने के मुद्दे पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि विद्यालय को कन्वर्जन कॉस्ट अगर उपलब्ध नहीं होती है तो तीन दिन पहले बीईओ कार्यालय में सूचना उपलब्ध कराकर एमडीएम को बंद कर सकते हैं।

साथ ही एमडीए कॉल्स पर छात्र संख्या शून्य दिखा सकते हैं। जिला महामंत्री सियाराम सोनकर ने बैठक की रूपरेखा रखते हुए संचालन किया। उन्होंने शिक्षकों की समस्या को लिखते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कहीं।

जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने दो अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में खर्च हुए व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि तीसरे मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ बाजपेयी, सुरेंद्र वर्मा, विक्रमादित्य सिंह, उत्तम सोनी, रमेश, उमाशंकर, योगेंद्र सिंह, महेश, उमेश श्रीवास्तव, राकेश, संजीव श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश, हरिकेश यादव, रघुराज, प्रमोद, चन्द्र प्रकाश, नीलम, मंजूलता, सुनीता सिंह, प्रीति, अजय यादव, लाल बहादुर, राजेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, अब्दुल हलीम, चन्द्र प्रकाश, राम लखन, अंशुमान मिश्रा, राकेश, शिव बालक, सुरेश सिंह, सूर्य प्रकाश गौतम, जगलाल यादव, शिव कुमार सिंह, राम लखन सिंह, राकेश, कुसुम चंद्र, चंद्र प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button