Sports

लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने जीती राज दुआ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता 

Lucknow: मैन आफ मैच अधर्व दुआ (40 रन) एवं महादेव (30 रन) की उम्दा पारी की बदौलत लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब ने राज दुआ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बुल्स क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित किया।

वहीं अंडर-14 मुकाबले के फाइनल मैच में ब्रेवर्स क्लब ने लखनऊ स्पोर्ट्स की जूनियर टीम को 8 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का श्रेय हासिल किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि दिव्य नौटियाल, संजय गुप्ता और नदीम अहमद ने किया।

बुल्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाये, जवाब में लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब ने 14.5 ओवर में एक विकेट पर 105 रन बनाकर जीत दर्ज की। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज महादेव, गेंदबाज आयुष्मान तिवारी, विकेट कीपर अधर्व दुआ एवं सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अमन अंसारी को घोषित किया गया।

वहीं जूनियर मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ स्पोर्ट्स क्लब ने सभी विकेट खोकर 58 रन बनाये। जवाब में ब्रेवर्स क्लब ने दो विकेट पर 5.5 ओवर में 60 रन बनाकर जीत दर्ज की। अमन अंसारी ने 15 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रनों का योगदान किया।  अमन अंसारी को मैन आफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जबकि हुमैद को गेंदबाज घोषित किया गया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button