Health

एसी खराब, डिप्टी सीएम बोले इंजीनियर पर करो कार्रवाई

Lucknow: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को केजीएमयू (KGMU) पहुंचे। डिप्टी सीएम (Deputy CM) चिविवि के गांधी वार्ड में भर्ती भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता को देखने गए थे। पाठक जब वार्ड में पहुंचे तो उन्हें गर्मी महसूस हुई। उन्होंने वार्ड में गरम होने का कारण पूछा तो पता चला कि कुछ एसी काम नहीं कर रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए डिप्टी सीएम ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (engineer) पर कार्रवाई की बात कही।

भाजपा के एक नेता केजीएमयू के गांधी वार्ड (Gandhi Ward) में भर्ती हैं। उनका आईसीयू (ICU) में इलाज चल रहा है। सोमवार को दोपहर में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक गांधी वार्ड पहुंचे। उन्होंने आईसीयू में भर्ती बीजेपी के वरिष्ठï नेता की सेहत के बारे में जानकारी ली। जब डिप्टी सीएम गांधी वार्ड में पहुंचे तो वहां कुछ एसी काम नहीं कर रहे थे। गर्मी लगने पर उन्होंने इसका कारण पूछा। मौके पर मौजूद केजीएमयू के अफसरों ने बताया कि कुछ एसी खराब हो गए हैं जिस कारण ऐसा है। जैसे ही इस की जानकारी उपमुख्यमंत्री को हुई। उन्होंने मरम्मत न कराए जाने का कारण जाना चाहा।

अधिकारियों ने बताया कि कई बार इंजीनियरों को एसी ठीक करने के लिए कहा गया लेकिन इंजीनियर ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। यह बात सुनकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई और रजिस्ट्रार (Registrar) को इंजीनियर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांधी वार्ड से निकलने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ट्रामा सेंटर (Trauma Centre) पहुंचे। वहां पांचवी मंजिल पर भर्ती एक मरीज का हाल-चाल जाना। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि दोपहर के समय बिजली का लोड अधिक हो जाता है। जिसके चलते एसी काम नहीं करते हैं। इसके लिए बिजली विभाग को कई बार लिखा गया है। हालांकि उन्होंने बिजली विभाग के इंजीनियरों की लापरवाही की बात से इंकार कर दिया है। श्री पाठक ने मरीजों और तीमारदारों से मुलाकात कर उनसे यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। यह भी जाना कि दवाएं आदि मिलने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं।

हमारी प्राथमिकता, गुणवत्तापूर्ण इलाज: बृजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने कैम्पस के औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। पाठक ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने की है। उन्होंने विवि प्रबंधन को निर्देश दिए कि ट्रॉमा सेंटर एवं विवि के सभी विभागों में आने वाले मरीजों की उचित देखभाल करें। बैठक में कुलपति (VC) प्रो. सोनिया नित्यानंद, डॉ. प्रेमराज सिंह, डॉ. वीरेंद्र आतम, डॉ. अविनाश अग्रवाल व अन्य डाक्टर मौजूद थे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button