UP

पौधरोपण कर सदस्यता अभियान शुरू किया

LUCKNOW: शिक्षक समाज को मजबूत करने और शिक्षा व्यवस्था में एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ इकाई ने सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करें और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी हरि शंकर राठौर ने बताया कि सदस्यता अभियान एक से 30 सितम्बर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य प्राइमरी स्कूलों के सभी शिक्षकों को संगठन से जोड़ना, संगठनात्मक एकता को सशक्त बनाना एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिये संगठनात्मक आधार तैयार करना है।

इस मौके पर पर जिला सयुक्त मंत्री मोहम्मद रियाज,संगठन मंत्री भीम सिंह, संजय मौर्य, प्रभांशु, शोएब अख्तर,कपिल देव, कृष्ण कुमार, नितिन मुकेश,धीरेंद्र, राममिलन आदि उपस्थित रहे

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button