UP

समाजवादी पार्टी बिसवां ने लगाया SIR शिविर, छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने का किया बड़ा प्रयास

बिसवां(सीतापुर)। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए नागरिकों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार दिलाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी बिसवां विधानसभा की ओर से SIR शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बिसवां तहसील स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में किया गया, जहां बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे।

इस शिविर में उन मतदाताओं के नाम जुड़वाए गए, जिनके नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज थे लेकिन बाद में किसी कारणवश सूची से हट गए या जुड़ नहीं पाए थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव, बिसवां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील यादव, युवा नेता श्याम यादव, मोहम्मद हनीफ, रिंकल जोशी सहित कई नेताओं की सक्रिय भूमिका रही।

शिविर के दौरान पात्र मतदाताओं से प्रारूप-6 भरवाकर बिसवां की उप जिलाधिकारी शिखा शुक्ला से समन्वय स्थापित करते हुए सभी फार्म तहसील स्थित निर्वाचन काउंटर पर विधिवत जमा कराए गए।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  “अगर किसी भी नागरिक का नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, तो वे सीधे मुझसे संपर्क करें। मैं स्वयं आकर फार्म भरवाकर उसे तहसील में जमा कराऊंगा।”

शिविर में पहुंचे लोगों ने समाजवादी पार्टी के इस प्रयास की सराहना की और इसे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button