UP

महिला दिवस पर 40 महिलाओं को मिला ‘नारी शक्ति अवार्ड’, अपर्णा यादव बोलीं- महिलाओं के राजनीति में आने से होंगे सकारात्मक बदलाव

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी लखनऊ के होटल इकोटेल में ‘इंडिया हेल्थ एंड फिटनेस सिम्पोजियम’ का भव्य आयोजन किया गया। लखनऊ फिजियोथेरेपी एसोसिएशन और इंटरनेशनल हेल्थ एंड फिटनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाओं को ‘नारी शक्ति अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के करीब 250 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट ने हिस्सा लिया।

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से आएगा बदलाव

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के राजनीति में आने से देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और नई नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
अपर्णा यादव ने कहा, “महिलाओं के विकास के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। यही कारण है कि सरकार ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया है। आने वाले दिनों में इसका सीधा असर देश और समाज पर नजर आएगा।” इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण और विशेषकर खेल के क्षेत्र में फिजियोथैरेपिस्ट की भूमिका को बेहद अहम बताया।

8 विशेषज्ञों ने दी गंभीर बीमारियों के इलाज पर जानकारी

सिम्पोजियम के दौरान 8 विशेषज्ञ वक्ताओं ने फिजियोथेरेपी की आधुनिक तकनीकों और विभिन्न बीमारियों के इलाज पर अपने विचार साझा किए:
डॉ. सुदीप सक्सेना: बायोमैकेनिकल करेक्शन ऑफ पेल्विस
प्रो. सुमित अस्थाना: एडवांस न्यूरो मस्कुलर ट्रेनिंग
डॉ. योगेश मध्यान: शोल्डर सिंपलीफाइड
डॉ. मुकेश कुमार: हीमोफीलिया और फिजियोथेरेपी मैनेजमेंट
डॉ. हरिकेश वर्मा: पेल्विस फ्लोर- ए बेस ऑफ हेल्थ
डॉ. आशीष सिंह: एडवांस इन प्रोस्थेटिक्स, ऑर्थोटिक्स और कॉस्मेटिक रेस्टोरेशन
डॉ. नम्रता सूरी: विमेंस हेल्थ
डॉ. विवेक गुप्ता: क्लीनिकल न्यूरोडायनमिक्स

समय-समय पर ऐसे आयोजनों की जरूरत

मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने सिम्पोजियम के सफल आयोजन के लिए आयोजन सचिव डॉ. संजय शुक्ला और आयोजन अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार को बधाई दी। सेमिनार के कोषाध्यक्ष डॉ. विष्णु मूर्ति पाठक ने चिकित्सा प्रणाली में फिजियोथेरेपी की बढ़ती जरूरत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विभिन्न कंपनियों ने आधुनिक उपकरणों के स्टॉल भी लगाए। कार्यक्रम में डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी, डॉ. तेजवीर सिंह और डॉ. सुमित श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन महिलाओं को मिला नारी शक्ति पुरस्कार

कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति रोहन, डॉ. गरिमा चौरसिया, डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ. नेहा किनवर, डॉ. चारु अग्निहोत्री, डॉ. अनुपमा धुरिया, डॉ. शालिनी पांडे, डॉ. सुनीता गौतम, डॉ. नैन्सी श्रीवास्तव, डॉ. जन्नत तनसीम, डॉ. आशिका पाठक, डॉ. पूनम पचुरिया, डॉ. शिवाली गुप्ता, डॉ. शीबा परवीन, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. गीतांजलि डी सिंह, डॉ. नौसीन जहाँ, डॉ. आकांक्षा उपाध्याय, डॉ. अर्शी मिर्जा, डॉ. नम्रता सूरी, डॉ. कीर्ति पांडे, डॉ. अलका यादव, डॉ. वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. रेशमा, डॉ. वर्षा कुमारी, डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. दीपिका (नम्रता), सुश्री सुषमा भारद्वाज पाठक, डॉ. स्वाति पांडे, सुश्री हरलीन कौर, श्रीमती निशा तिवारी, डॉ. अनुराधा तिवारी, डॉ. तृप्ति शुक्ला और श्रीमती दीप्ति को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button