UP

रायबरेली: TSCT की शानदार पहल, 2 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद

रायबरेली। संकट के समय में एक-दूसरे का साथ देने की अनोखी मिसाल पेश करते हुए टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) ने रायबरेली जिले के दो दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। पूरे प्रदेश के शिक्षकों के सामूहिक सहयोग से टीएससीटी प्लेटफॉर्म के जरिए इन दोनों परिवारों को बिना किसी शुल्क के 50-50 लाख रुपये की मदद उपलब्ध कराई गई है।

हादसे में गई थी दोनों शिक्षकों की जान टीएससीटी के जिला संरक्षक अवध किशोर मिश्रा और जिला प्रवक्ता अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सरेनी ब्लॉक में तैनात शिक्षक बिंदेश्वर पांडे की 10 मार्च 2025 को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं, बछरावां ब्लॉक में कार्यरत शिक्षिका कमरून निशा का भी 5 मार्च 2025 को एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। असामयिक निधन से दोनों शिक्षकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

नॉमिनी को सौंपे गए 50-50 लाख रुपये टीएससीटी के जिला संयोजक अनुराग मिश्रा ने जानकारी दी कि मार्च महीने में चलाए गए सहयोग अभियान के तहत इन दोनों दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की मदद की गई। चूंकि कमरून निशा और बिंदेश्वर पांडे दोनों ही संस्था के वैधानिक सदस्य थे, इसलिए नियमानुसार उनके नॉमिनी को सहायता राशि दी गई है। बछरावां ब्लॉक की दिवंगत शिक्षिका कमरून निशा के नॉमिनी और सरेनी ब्लॉक के दिवंगत शिक्षक बिंदेश्वर पांडे के नॉमिनी, दोनों को लगभग 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता टीचर्स सेल्फ केयर टीम रायबरेली द्वारा प्रदान की गई है।

यह पूरी मदद प्रदेश भर के शिक्षकों द्वारा टीएससीटी के प्लेटफॉर्म पर किए गए छोटे-छोटे आर्थिक सहयोग का परिणाम है, जो दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनी है।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button