UP

धामिनी एम. दास ने दिलाई शपथ, खैराबाद नगर पालिका में समारोह संपन्न

सीतापुर। नगर पालिका परिषद खैराबाद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, सीतापुर धामिनी एम. दास मुख्य केंद्र में रहीं। उन्होंने शासन द्वारा नामित सदस्यगण को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संपन्न कराया।

IMG 20260406 193202

शपथ लेने वाले सदस्यों में सिंधु गुप्ता, मुस्कान वाल्मीकि, राजेश मिश्रा, बलराम पाण्डेय एवं कुलदीप जायसवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान  धामिनी एम. दास की उपस्थिति और नेतृत्व में पूरे आयोजन का संचालन व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से हुआ। उन्होंने नव-नामित सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर खण्ड विकास अधिकारी पद पर चयनित आलोक तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, निरीक्षक मनोज कुमार राना, सभासदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

 

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button