UP

सीएम योगी का बड़ा फैसला: मंत्रियों की फ्लीट 50% घटेगी, ‘वर्क फ्रॉम होम’ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर जोर; पढ़ें नई गाइडलाइन

लखनऊ: वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन और संसाधनों को बचाने की अपील की थी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े और बड़े कदम उठाए हैं। 12 मई को सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम ने अधिकारियों, मंत्रियों और आम जनता से अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की अपील की है। सरकार ने वीआईपी कल्चर कम करने से लेकर ‘वर्क फ्रॉम होम’ (Work From Home) तक के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बैठक में लिए गए अहम फैसले और नई गाइडलाइन इस प्रकार हैं:

मंत्रियों और अधिकारियों की फ्लीट होगी आधी

सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की फ्लीट (काफिले) में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत की कमी की जाए।
फ्लीट में शामिल सभी अनावश्यक वाहनों को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया है।

‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) और वर्चुअल बैठकों पर जोर

प्रदेश में ‘वर्क फ्रॉम होम’ कल्चर को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिन संस्थानों में कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है, वहां सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी होगी।
सरकारी विभागों, राज्य सचिवालय और निदेशालय में 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें अब वर्चुअली (Virtually) आयोजित की जाएंगी।
ईंधन बचाने के लिए ऑफिस की टाइमिंग को अलग-अलग बैचों (शिफ्ट) में बांटने पर विचार किया जा रहा है।

‘नो व्हीकल डे’ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल
यूपी में सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ (No Vehicle Day) का आयोजन होगा। इसमें सरकारी कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र और समाज के सभी वर्ग जुड़ेंगे।
मंत्री, सांसद, विधायक और सभी जनप्रतिनिधि सप्ताह में कम से कम एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे।
लोगों से मेट्रो, कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और पीएनजी (PNG) वाहनों के इस्तेमाल की अपील की गई है।

सोना और खाद्य तेल: गैर-जरूरी खर्चों पर रोक

सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक सोना (Gold) न खरीदें। स्थानीय प्रशासन ज्वैलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करेगा।
आयात पर निर्भरता कम करने और सेहत सुधारने के लिए खाद्य तेल (Edible Oil) का इस्तेमाल कम करने का आग्रह किया गया है।
स्कूल, जेल, अस्पताल, पुलिस मेस और सरकारी कैंटीन में अब कम तेल वाला खाना बनेगा।

स्वदेशी और लोकल टूरिज्म को बढ़ावा

आम नागरिकों से अगले 6 महीने तक गैर-जरूरी विदेश यात्राएं न करने की अपील की गई है।
‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ (Destination Wedding) के लिए यूपी के प्राचीन किलों और हेरिटेज साइट्स को प्रमोट किया जाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान शुरू होगा।
त्योहारों और शादियों में केवल स्वदेशी उत्पादों, ओडीओपी (ODOP) और जीआई टैग (GI Tag) वाले उपहारों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है।

बिजली की बचत और सोलर एनर्जी

रात 10 बजे के बाद निजी प्रतिष्ठानों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सजावटी लाइटों का न्यूनतम प्रयोग करने के निर्देश हैं। ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button