Health

अजय पाण्डेय बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संगठन मंत्री

Lucknow: डिप्लोमा फॉर्मेसी एसोसिएशन (DPA) के तीन प्रमुख पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, (State Employees Joint Council) उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में भी अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

DPA के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला को संयुक्त परिषद का संगठन प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं ष्ठक्क्र के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ‘अज्जू भैया’ को संयुक्त परिषद का संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा DPA के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा को संयुक्त परिषद में भी उसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त परिषद की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे प्रदेश भर के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को जोर-शोर से उठाएंगे। परिषद के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि इन पदाधिकारियों के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कर्मचारी हितों को नई ऊर्जा मिलेगी। अजय पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के सभी संवर्गो के हित में पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, पद नाम परिवर्तन, आउट सोर्सिंग समाप्ति कर नियमित पदों को भरने का कार्य कराया जायेगा।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button